|
Friday, 09 November 2012 12:22 |
|
वाशिंगटन (एजेंसी) अमेरिका ने भारत और अन्य देशों में अमेरिकी करदाताओं द्वारा कर अपवंचना को पकड़ने के लिए अंतर सरकार स्तर पर काम करने का फैसला किया है।
ये करदाता विदेशी बैंक खातों का इस्तेमाल करते हुए कर नहीं दे रहे हैं। अमेरिका 50 से ज्यादा देशों के साथ सूचना रिपोर्टिंग और विदहोल्डिंग कर के प्रावधान को लागू करने की कोशिश कर रहा है। इसे विदेशी खाता कर अनुपालन कानून :एफएटीसीए: भी कहा जाता है। एफएटीसीए को 2010 में लागू
किया गया था। इसका मकसद अमेरिका करदाताआें द्वारा विदेशी खातों का इस्तेमाल करते हुए कर इसके अनुपालन से बचाव को रोकना था। विदेशी संस्थागत संस्थानों के लिए यह जरूरी है कि वे अमेरिकी करदाताआें के खातों के बारे में अमेरिकी कर विभाग को सूचना दें। पूर्व में कई विदेशी बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान एफएटीसीए के प्रावधानों पर चिंता जता चुके हैं। उनका मानना है कि इससे अनुपालन की लागत बढ़ेगी और साथ ही यह स्थानीय मुद्रा गोपनीयता कानून का भी उल्लंघन कर सकता है।
|
|
Last Updated on Friday, 09 November 2012 12:26 |