मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
अक्तूबर में कारों की बिक्री 23 फीसद बढ़ी, बाइक की 7 प्रतिशत PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 12:21

नयी दिल्ली (एजेंसी) घरेलू बाजार में कारों की बिक्री अक्तूबर महीने में 23.09 प्रतिशत के इजाफे के साथ 1,72,459 इकाई पर पहुंच गई। वहीं इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री 6.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9,36,122 इकाई रही।
अक्तूबर, 2011 में कारों की बिक्री 1,40,105 इकाई तथा बाइक की 8,77,270 इकाई रही थी।
वाहन विनिर्माताआें के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर में कुल दोपहिया बिक्री 12.26 फीसद


की बढ़ोतरी के साथ 12,85,015 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 11,44,716 इकाई रही थी।
इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 7.59 प्रतिशत बढ़कर 66,722 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 62,016 इकाई रही थी।
सियाम के अनुसार, अक्तूबर में विभिन्न वर्गों में कुल वाहन बिक्री 14.81 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16,53,703 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 14,40,409 इकाई रही थी।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?