मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
शेयर बाजार में तेजी थमी, सेंसेक्स 56 अंक टूटा PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 18:08

मुंबई। एशियाई बाजारों में नरमी के रुख के बीच उच्च स्तर पर सटोरियों की मुनाफा वसूली से आज शेयर बाजार में तेजी थम गई और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 56 अंक टूट गया।
पिछले छह कारोबारी सत्रों में 470 अंक की बढ़त हासिल करने वाला सेंसेक्स आज 56.15 अंक नीचे 18,846.26 अंक :रिपीट 18,846.26 अंक: पर बंद हुआ। अगर टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और एसबीआई का लिवाली समर्थन न मिलता, तो सेंसेक्स और लुढ़क


जाता।
इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.35 अंक नीचे 5,738.75 अंक पर आ गया। ब्रोकरों ने कहा कि हाल की तेजी के बाद निवेशकों ने आज मुनाफा वसूली की। आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, डा. रेड्डीज और सन फार्मा का शेयर टूट गया।
हालांकि, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और एसबीआई में भारी लिवाली से बाजार थोड़ा संभल गया। जहां टाटा मोटर्स 5 प्रतिशत चढ़ा, वहीं एसबीआई में 1.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?