|
Thursday, 08 November 2012 16:10 |
गुड़गांव। अपोलो टायर्स ने कहा है कि उसके गुजरात के वडोदरा कारखाने में श्रमिक असंतोष की वजह से उसे प्रतिदिन 5 करोड़ रुपये के उत्पादन का नुकसान हो रहा है।
हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि यह गतिरोध अगले कुछ दिन में दूर हो जाएगा। अपोलो टायर्स के चेयरमैन ओंकार एस कंवर ने यहां भारत पर विश्व आर्थिक मंच के मौके पर संवाददाताआें से कहा, ‘‘यह संयंत्र
आंशिक रूप से काम कर रहा है। हमें प्रतिदिन 4 से 5 करोड़ रुपये :के उत्पादन: का नुकसान हो रहा है।’’ कंवर ने जोर देकर कहा कि यह समस्या अस्थायी है जो कुछेक दिनों में हल हो जाएगी। अपोलो के वडोदरा कारखाने मेंं क्रॉस प्लाई वर्ग के कुछ कर्मचारी संयंत्र में चौथी यूनियन को मान्यता की मांग को लेकर 23 अक्तूबर को हड़ताल पर चले गए थे। (एजेंसी)
|