|
Thursday, 08 November 2012 16:09 |
नयी दिल्ली। सरकार ने धोखाधड़ी करने वाली मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनियों का नाम प्रकाशित करने का फैसला किया है।
इसके साथ ही सरकार निवेशकों को आगाह करेगी कि वे अपना मेहनत से कमाया पैसा इन कंपनियों द्वारा संचालित योजनाओं में न लगाएं। कंपनी मामलों का मंत्रालय इन कंपनियों का नाम और अन्य जानकारियां अपनी वेबसाइट पर भी डालेगा और साथ ही उनके काम करने के तरीके के बारे में भी
बताएगा। मामले से जुड़े सूत्र ने कहा कि जनता को विज्ञापन अभियान के जरिये इन कंपनियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए मंत्रालय प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया का सहारा लेगा। गंभीर अपराध जांच कार्यालय :एसएफआईओ: के अधिकारियों की पिछले महीने हुई बैठक में भी तय किया गया कि इस तरह की कंपनियों के कारनामों का खुलासा नियमित आधार पर किया जाएगा। एसएफआईओ मंत्रालय की जांच इकाई है।
|