|
Thursday, 08 November 2012 13:56 |
नई दिल्ली। देश के दूरसंचार क्षेत्र में सितंबर के दौरान 18 लाख 70 हजार ग्राहक कम हुये हैं।
इस दौरान कुछ आपरेटरों ने बड़ी संख्या में कनेक्शन काटे हैं। इसके बाद कुल ग्राहकों की संख्या 93 करोड 77 लाख रह गई है। भारतीय दूरसंचार उद्योग के ग्राहकों की संख्या में यह कमी अगस्त में ग्राहकों की संख्या में 0.56 प्रतिशत कमी आने के बाद आई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण :ट्राई: ने एक वक्तव्य में कहा ‘‘सितंबर 2012 की समाप्ति पर भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या 93 करोड 77 लाख रह गई। एक महीना पहले यह 93 करोड 95 लाख 70 हजार पर थी। इस लिहाज से इसमें 0.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।’’ आलोच्य अवधि में मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या 0.19 प्रतिशत घटकर 90 करोड 66 लाख 20 हजार रह गई जबकि एक महीना पहले यह 90 करोड 83 लाख 60 हजार पर थी। ट्राई ने इसकी वजह कुछ दूरसंचार आपरेटरों द्धारा बड़ी संख्या में कनेक्शन काटे जाने को बताया। ग्राहकों की घटती संख्या के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार
निगम लिमिटेड :बीएसएनएल: नये ग्राहक जोड़ने के मामले में सबसे आगे रही। बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.के. उपाध्याय ने पेट्र से कहा ‘‘मुझे याद नहीं आता है कि बीएसएनएल कभी नये ग्राहक बनाने में सबसे आगे रहा है। सितंबर में बीएसएनएल द्वारा सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़ना कंपनी के कर्मचारियों की मेहनत और उसके नेटवर्क में सुधार को दर्शाता है।’’ भारतीय एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में इस दौरान नौ लाख 18 हजार की कमी आई और उसके ग्राहक 18 करोड 59 लाख रह गये। वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या में छह लाख 86 हजार और आइडिया के ग्राहकों की संख्या मं पांच लाख 08 हजार कीा कमी आई। इनके ग्राहकों की कुल संख्या क्रमश 15.26 करोड और 11.54 करोड़ रह गई। टाटा टेलिसर्विसेज और सिस्तेमा श्याम के ग्राहक भी घटे हैं। वीडियोकॉन, लूप और महानगर टेलीफोन निगम के ग्राहकों की संख्या भी कम हुई है। ट्राई के अनुसार इस दौरान शहरी क्षेत्र के ग्राहकों की संख्या 63.32 प्रतिशत से घटकर 63.06 प्रतिशत जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 36.68 प्रतिशत से बढ़कर 36.94 प्रतिशत हो गई।
|