मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
भारतीय मूल के अमेरिकियों ने मनाया ओबामा की जीत का जश्न PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 11:36

वाशिंगटन (एजेंसी) अपने पहले कार्यकाल में भारतीय मूल के अमेरिकियों को उच्च्ंचे प्रशासनिक पदों पर रिकॉर्ड नियुक्तियां देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की दोबारा जीत का इस समुदाय के लोगों ने स्वागत किया है।

ओबामा की इस ‘ऐतिहासिक जीत’ से खुश भारतीय-अमेरिकियों ने उम्मीद जताई कि उनके दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। यहां तक कि ओबामा के खिलाफ चुनाव अभियान चलाने वाले रिपब्लिकनों ने भी उम्मीद जताई कि ओबामा इन संबंधों को नई उच्च्ंचाइयां दे सकेंगे।
इस साल रिपब्लिकन


नेशनल कन्वेशन में प्रतिनिधि रहे डॉक्टर संपत शिवांगी ने कहा, ‘‘हमें राष्ट्रपति ओबामा को भारतीय संसद से किया गया उनका वादा याद दिलाने की जरूरत है जिसमें उन्होंने भारत को सुरक्षा परिषद में सीट दिलाने के लिए कहा था। लेकिन जब से वे भारत से लौटे हैं तब से इस मामले को आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। हम यह भी उम्मीद जताते हैं कि राष्ट्रपति ओबामा रक्षा संधियों,  आउटसोर्सिंग, भारत में अमेरिकी निवेश आदि के मसलों पर भारत के प्रति मित्रवत रहेंगे ताकि दोनों देशों में ज्यादा रोजगार पैदा हो सकें।’’

 

Last Updated on Saturday, 10 November 2012 13:15
 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?