मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
तालिबान हमलावर ने पाक रेंजर्स मुख्यालय को बनाया निशाना: दो की मौत PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 16:20

कराची। तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने सौ किलोग्राम से अधिक विस्फोटक सामग्री से लदे ट्रक को यहां अर्द्धसैनिक पाकिस्तानी रेंजर्स मुख्यालय के गेट से जा टकराया जिसके बाद हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए।
हमलावर ने कराची शहर के नार्थ नजीमाबाद इलाके में सुबह करीब सात बजे विस्फोट से लदे इस ट्रक को तेज गति से चलाते हुए गेट में टक्कर दे मारी।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि देश के सबसे बड़े शहर के सभी कोने में इसका भीषण धमाका सुनायी दिया और मुख्यालय भवन को भारी क्षति पहुंची तथा इसका एक हिस्सा ढह गया।
हमले


में दो पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए । टीवी चैनलों ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि विस्फोट में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं ।
प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है । जियो न्यूज चैनल ने यह रिपोर्ट दी।
बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने बताया कि हमले में सौ किलोग्राम से अधिक विस्फोटक सामग्री इस्तेमाल की गयी।
विस्फोट के कारण पाक रेंजर्स मुख्यालय भवन में आग लग गयी जिसे पर काबू पाने में करीब 90 मिनट का समय लगा।
टीवी चैनलों की फुटेज में इमारत के उच्च्पर धुएं का गुबार उठता देखा गया।
विस्फोट से समीप की अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है ।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद आईपीएल को बंद कर देना चाहिए?