मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
पाकिस्तान में कुछ देर के लिए बिना सुरक्षा के हो गए थे सुखबीर बादल PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 16:14

लाहौर। यह घटना कल रात यहां के रॉयल काउंटी क्लब की है, जहां पाकिस्तानी कारोबारियों ने इन भारतीय मेहमानों के लिए रात्रिभोज आयोजित किया था। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और उनके 45 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को लाहौर में कुछ देर के लिए बिना किसी सुरक्षा के रहना पड़ा क्योंकि उनकी हिफाजत में तैनात किए गए पाकिस्तानी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ही एक क्लब में रात का भोजन करने चले गए थे।

अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि पंजाब पुलिस के प्रमुख हाजी हबीबुर रहमान ने सुरक्षा में इस चूक को गंभीरता से लिया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक :सुरक्षा: शोमैल अकरम ने कहा है कि यह


घटना सुरक्षा में चूक की बिल्कुल नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय प्रतिनिधिमंडल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को भूख लगी थी और उन्हें उसी समारोह में भोजन करना था। वे खाना खाते समय भी उसी परिसर में मौजूद थे और इसलिए सुरक्षा में चूक का कोई सवाल ही नहीं उठता।’’
पंजाब पुलिस के प्रमुख के कार्यालय ने कहा कि जांच से पता चल जाएगा कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक थी या नहीं।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कल लाहौर किले और मुगलकालीन बादशाही मस्जिद का दौरा किया था।
बादल पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ एक युवा महोत्सव में भी शामिल हुए।
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेताओं ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के लिए कल दोपहर के भोज का आयोजन किया था।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?