|
Thursday, 08 November 2012 11:19 |
ग्वाटेमाला सिटी। ग्वाटेमाला के प्रशांत महासागरीय तट पर आज जोरदार भूकंप आया जिससे राजधानी के अलावा मेक्सिको सिटी और अल सल्वाडोर तक की इमारतें हिल गईं।
अधिकारियों के अनुसार, भूकंप से करीब 10 लोगों के मरने की आशंका है। अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र ने कहा कि स्थानीय सुनामी की आशंका है लेकिन वह वृहद क्षेत्र के लिए तत्काल
चेतावनी जारी नहीं कर रहे हैं। भूकंप की तीव्रता 7 . 5 मापी गई और इसका केन्द्र तटीय शहर चौपेरिका से करीब 30 मील दूर 20 मील की गहराई में था। निकारागुआ की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि उसने स्थानीय सुनामी अलर्ट जारी कर दिया है लेकिन देश के प्रशांत तट पर सुनामी की तत्काल कोई खबर नहीं है।
|