मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
मोर्टार, बम हमलों से दहला सीरिया PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Wednesday, 07 November 2012 20:05

बेरूत (एजेंसी) भीषण संघर्ष, मोर्टार और बम हमले से आज दमिश्क दहलता रहा । यह जानकारी एक निगरानी संगठन ने दी । हिंसा उपनगरों से सीरिया की राजधानी की ओर बढ़ती जा रही है। ब्रिटेन के निगरानी संगठन सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि दक्षिण कदम में कल रात एक कार बम में विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की


मौत हो गई ।
इसने कहा कि कई दूतावासों एवं सुरक्षा सेवाओं के कार्यालय वाले माजे जिले में मोर्टार हमले में तीन नागरिक मारे गए और 12 घायल हो गए ।
विद्रोही लड़ाकों का सरकार समर्थक फलस्तीनी बलों के साथ दक्षिणी शहर हजार अल असवाद और फलस्तीनी शरणार्थियों के शिविर यारमुक में संघर्ष हुआ जो हिंसा का नया गढ़ बन गया है ।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि भाजपा भविष्य में भी हिंदुत्व पर कायम रहेगी?