|
Friday, 09 November 2012 18:17 |
कोलकाता (एजेंसी) कोलकाता प्रेजिडेंसी और अलीपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 48 कैदियों का एक समूह कल सामूहिक नृत्य करके बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का मनोरंजन करेंगे । नेताजी इनडोर स्टेडियम में कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव :केआईएफएफ: के उद्घाटन समारोह के
दौरान ये कैदी चार सामूहिक नृत्य पेश करेंगे जिनमें पारंपरिक लोक नृत्य ‘छउच्च्’, मयूर नृत्य और देवी काली की स्तुति का एक नृत्य शामिल हैं । उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित बॉलीवुड अदाकारा कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के भी शामिल होने की उम्मीद है ।
|