|
Friday, 09 November 2012 13:05 |
नयी दिल्ली (एजेंसी) ‘विजय’, ‘चांदनी’ और ‘लम्हे’ जैसी फिल्में बना चुके उद्यमी और राजनीतिज्ञ टी सुब्बारामी रेड्डी ने आज फिल्मकार यश चोपड़ा की याद में एक राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा की। यह पुरस्कार हर वर्ष फिल्म उद्योग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को दिया जाएगा। रेड्डी एक कांग्रेसी नेता हैं और तीन दशकों तक चोपड़ा के नजदीकी मित्र रहे हैं। रेड्डी ने कहा, ‘‘अपने दोस्त की याद में
मैं यश चोपड़ा नेशनल मेमोरियल अवॉर्ड की स्थापना करना चाहता हूं। इसमें दस लाख रूपए और एक प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा । यह पुरस्कार हर साल टीसीआर संस्था की ओर से एक बेहतरीन फिल्मी हस्ती को दिया जाएगा।’’ चोपड़ा को एक महान फिल्मकार बताते हुए राज्यसभा के इस सांसद ने संवाददाताओं को बताया कि यह पुरस्कार चोपड़ा की पुण्यतिथि पर दिया जाएगा। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा का निधन बीते 21 अक्तूबर को मुंबई में हुआ था।
|