मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
भड़काऊ भाषण: निजामाबाद मामले में अकबरुद्दीन को मिली जमानत PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 15 February 2013 18:28

निजामाबाद (आंध्र प्रदेश)। एक स्थानीय अदालत ने भड़कऊ भाषण देने के आरोप में दर्ज मामले में आज एमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को जमानत दे दी ।
निजामाबाद नगर की एक अदालत ने इस शर्त पर अकबरुद्दीन ओवैसी की जमानत मंजूर कर ली कि वह जांच अधिकारी के साथ सहयोग करेंगे । न्यायाधीश ने ओवैसी से यह भी कहा कि वह 10,000 रुपए के दो मुचलके जमा करे ।
‘‘भड़काउच्च् भाषण’’


के लिए देशद्रोह और देश के खिलाफ जंग छेड़ने के आरोप का सामना कर रहे ओवैसी की आवाज 12 फरवरी को रिकॉर्ड की गयी थी ।
आदिलाबाद के निर्मल इलाके में भी भड़काउच्च् भाषण देने के मामले में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में वह नौ जनवरी से ही आदिलाबाद जिला जेल में बंद हैं । इस मामले में उनकी जमानत अर्जी पर आज फैसला आने की संभावना है । (भाषा)

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?