|
Thursday, 07 February 2013 21:34 |
नयी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में चार लोगों ने कथित तौर पर 24 वर्षीय लड़की का बलात्कार किया । लड़की आरोपियों में से एक को पहले से जानती थी।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद शकील उर्फ अली, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद आबिद और सचदेव के तौर पर हुई है । पीड़िता इनमें से मोहम्मद शकील को पहले से जानती थी । पीड़िता कल रात शकील से मिलने गई थी उसी दौरान चारों ने उसका बलात्कार किया। आज तड़के जब पीसीआर वैन ने उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में काले शीशे वाली एक कार को रोका तो उसमें उन्हें एक लड़की और चार व्यक्ति मिले। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने
पीछा कर उन्हें धर दबोचा। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़की ने हमें बताया कि वह अपने पहचान वाले व्यक्ति :शकील: से मिलने गई थी उसी दौरान चारों ने उसका बलात्कार किया । वह पश्चिमी दिल्ली के स्वरूपनगर में शकील से मिलने गई थी जहां से शकील लड़की को अपने साथ ले गया । शकील और उसके दोस्तों ने पीड़िता का बलात्कार किया ।’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया । लड़की ने पुलिस को बताया कि पीसीआर द्वारा कार रोके जाने से पहले तक चारोंं उसका बलात्कार करते रहे थे । अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ रोहिणी में रहती है । उसके मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है ।
|