|
Friday, 09 November 2012 15:49 |
नयी दिल्ली (एजेंसी) भाजपा ने अपने राज्यसभा सदस्य रामजेठमलानी के भगवान राम संबंधी बयान से खुद को अलग करते हुए आज कहा कि वह उससे सहमत नहीं है।
जेठमलानी ने गुरूवार को एक पुस्तक के लोकार्पण समारोह में टिप्पणी की थी कि राम अच्छे पति नहीं थे। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने उक्त टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर आज यहां कहा, ‘‘हमारी राम में आस्था है। हम जेठमलानी के विचार से सहमत नहीं हैं। राम के बारे में जेठमलानी के उनके व्यक्गित विचार हैं।’’ उधर जेठमलानी ने आज कहा कि उन्हें अपनी टिप्पणी
को लेकर कोई खेद नहीं है। एक टीवी चैनल से आज प्रसारित बातचीत में इस विख्यात अधिवक्ता ने कहा कि उन्होंने राम के बारे में गलती से टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि भाजपा को शर्मिन्दा करने के लिए उन्होंने उक्त टिप्पणी की थी। अपनी टिप्पणी के लेकर माफी मांगने से भी उन्होंने इंकार कर दिया। पुस्तक लोकार्पण समारोह में जेठमलानी ने कहा था, ‘‘राम अच्छे पति नहीं थे। मैं उन्हें पसंद नहीं करता हूं। किसी मछुआरे के कुछ कह देने भर पर उन्होंने बेचारी महिला :सीता: को बनवास भेज दिया।’’
|