मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
कांग्रेस अपनी ‘संवाद बैठक’ में घोटालों पर भी करे संवाद: भाजपा PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 15:06

नयी दिल्ली (एजेंसी) सूरजकुंड में आज शुरू हुई कांग्रेस की ‘संवाद बैठक’ के अवसर पर भाजपा ने कहा कि केन्रद में सत्तारूढ़ दल को राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाओं, कोयला ब्लाक और 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन जैसे घोटालों की जांच की प्रगति और बेकाबू हुई मंहगाई के बारे में सचाई को सामने रखना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने यहां आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस नीत केन््रद सरकार कोयला ब्लाक आवंटन की निष्पक्ष जांच कराने को तैयार नहीं है और उसकी बजाय वह सार्वजनिक उपक्रमों को आवंटित ब्लाकों को रद्द कर रही है।
केन्रद ने छत्तीसगढ़ सरकार को आवंटित भटगांव कोयला ब्लाक को रद्द कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के


करीबी कहे जाने वाले राज्यसभा सांसद अजय संचेती इसमें हिस्सेदारी है।
भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि पिछले दिनों लाखों करोड़ रूपयों के हुए तमाम घोटालों के बारे में कांग्रेस क्या अपनी सूरजकंड बैठक में विचार करेगी कि उसके शासन में आखिर ऐसा क्यों हुआ।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत सरकार मु्रदास्फीति, मंहगाई, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाने से आम आदमी को पेश आ रही कठिनाइयों पर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
जावडेकर ने कहा कि उक्त बातों के अलावा केन््रद सरकार मल्टी ब्रांड खुदरा व्यापार में एफडीआई लाकर लगातार एक के बाद एक आम लोगों के विरूद्ध कदम उठा रही है।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?