मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
कालेधन पर केजरीवाल का नया खुलासा PDF Print E-mail
User Rating: / 4
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 13:56

नई दिल्ली । समाजिक कार्यकर्त्ता से नेता बने अरविंद केजरीवाल ने आज काले धन पर खुलासा कर रिलायंस बंधुओ मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी तथा कांग्रेस सांसद अनु टंडन को आड़े हाथों लिया।

अपने आरोपों की कड़ी में आज अरविन्द केजरीवाल ने बहु..राष्ट्रीय बैंक एचएसबीसी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह धनशोधन गतिविधियों में लिप्त है। इसके साथ ही राजनीति में ‘‘नए’’ आए केजरीवाल ने दावा किया कि बैंक की जिनेवा शाखा में अंबानी बंधुओं, नरेश गोयल और कांग्रेस सांसद अन्नू टंडन ने काला धन जमा कर रखा है।
केजरीवाल और वकील प्रशांत भूषण ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि बैंक की जिनेवा शाखा में 700 खातों में करीब


छह हजार करोड़ रुपए का काला धन जमा है।
उन्होंने दावा किया कि उन लोगों के यहां छापे मारे गए जिन्होंने बैंक में ‘‘ छोटी राशि ’’ जमा कर रखी थी। लेकिन मुकेश और अनिल अंबानी, नरेश गोयल :जेट एयरवेज:, टंडन, डाबर के बर्मन बंधु :आनंद, प्रदीप और रतन’’ जैसे बड़े लोगों को सरकार के इशारे पर ‘‘छोड़ दिया गया।’’
केजरीवाल ने दावा किया कि 2006 में एचएसबीसी में खाताधारक 700 लोगों की सूची के अनुसार अंबानी बंधुओं के 100...100 करोड़ रुपए जमा हैं जबकि रिलायंस समूह की मोटेक साफ्ॅटवेयर के 2,100 करोड़ रुपए, दिवंगत संदीप और अन्नू टंडन के 125..125 करोड़ रुपए, नरेश गोयल के 80 करोड़ रुपए और डाबर के बर्मन बंधुओं के 25 करोड़ रुपए जमा हैं।

Last Updated on Friday, 09 November 2012 18:24
 
 

आप की राय

क्या आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?