|
Friday, 09 November 2012 12:37 |
|
धरमपुरी :तमिलनाडु : (एजेंसी) एक दलित लड़के से अपनी बेटी की शादी से नाराज एक व्यक्ति के आत्महत्या करने से भड़की भीड़ ने जिले की तीन कालोनियों में 285 झोपड़ियां जला दीं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि सभी लोग भागकर पास के इलाकों में चले गये।
पुलिस ने बताया कि भीड़ ने सात नवम्बर की रात पेट्रोल बम का इस्तेमाल कर पहले लड़के के गांव नाथम को और फिर अन्य दलित कॉलोनियों कोन्डामपट्टी और अन्ना नगर को को निशाना बनाया । दलित लड़के की
शादी 14 अक्तूबर को हुई थी । पुलिस महानिरीक्षक :सलेम : संजय कुमार ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अभी तक 90 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और गांवों में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है । उन्होंने कहा कि दम्पति पुलिस संरक्षण में सुरक्षित जगह हैं । कलेक्टर लिली ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन ने खाने और पीने की व्यवस्था की है । गांववालों को राशन कार्ड भी दिये जायेंगे ।
|
|
Last Updated on Friday, 09 November 2012 12:41 |