मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
सोनिया, राहुल के खिलाफ स्वामी के आरोप केवल झूठ का पुलिंदा: अय्यर PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 10:47

नागपट्टनम :तमिलनाडु: (एजेंसी) पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने आज यहां कहा कि बंद हो चुके अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी के खिलाफ जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी के आरोप ‘झूठ का पुलिंदा’ और ‘पूरी तरह गलत’ हैं। अय्यर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र माइलादुतुरई में एक समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा कि दूसरों पर आरोप लगाना स्वामी


की आदत है और उनके ज्यादातर आरोप झूठे होते हैं।
उन्होंने कहा ‘सोनिया और राहुल के खिलाफ आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं।’
गौरतलब है कि स्वामी ने एक नवंबर को सोनिया और राहुल पर आरोप लगाते हुए उस कंपनी के अधिग्रहण को लेकर सवाल उठाये थे जो कंपनी कभी नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करती थी और जिसे कांग्रेस ने 90 करोड़ रूपये से अधिक का रिण दिया था।
नेशनल हेराल्ड अब बंद हो चुका है।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?