मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
सिक्किम में अखबार के दफ्तर में तोड़फोड़, पांच गिरफ्तार PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 10:46

गंगटोक (एजेंसी) राज्य में सत्तारूढ़ सिक्किम डेमोके्रटिक फ्रंट के कथित समर्थकों ने यहां तादांगे इलाके के गैरीगांव में एक स्थानीय अंग्रेजी अखबार ‘सिक्किम नाउ’ के दफ्तर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आज बताया कि कथित बदमाशों ने पथराव किया और रात के करीब साढ़े दस बजे अंग्रेजी अखबार के दफ्तर


के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।
प्रेस क्लब आॅफ सिक्किम के महासचिव जोसेफ लेपचा ने अखबार के दफ्तर पर हुए हमले की निंदा की है।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?