|
Friday, 09 November 2012 10:46 |
जम्मू (एजेंसी) जम्मू कश्मीर में पंचायत कोटे से विधान परिषद की दो सीटों पर चुनाव कराने के फैसले पर ऐतराज जताते हुए विपक्षी पीडीपी ने आज आरोप लगाया कि राज्य सरकार का जमीनी स्तर पर सत्ता के विकेन्द्रीकरण करने का कोई इरादा नहीं है।
पीडीपी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कठुआ जिले में कहा, ‘‘पंचायत कोटे से
विधान परिषद की दो सीटों पर चुनाव कराने का राज्य सरकार का फैसला गठबंधन शासन की अदूरदर्शी और संकुचित सोच को प्रदर्शित करता है।’’ सईद ने कहा कि ऐसे समय में जब पंचायत के सदस्य पंचायतों को वास्तविक रूप से सशक्त बनाने की मांग कर रहे हैं, सरकार ने विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की है।
|