मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
सोहराबुद्दीन मामला : सुनवाई के दिन मुंबई की अदालत में नहीं पहुंच पायेगा जेल में बंद आरोपी PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 10:45

अहमदाबाद (एजेंसी) साबरमती जेल के अधिकारियों ने आज कहा कि वे सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले के आरोपियों को मुंबई नहीं भेज सकते जहां एक स्थानीय अदालत ने कल उन्हें पेश करने के लिये कहा है। जेल के अधीक्षक आर एम परघी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमें कल शाम को सम्मन मिला है और तब से अब तक हमने अपने सुरक्षा दस्ते की व्यवस्था की और कागजी कार्रवाई


को पूरा किया जिससे काफी देर हो गई । इसलिये उन्हें रात में मुंबई स्थानांतरित किये जाने की सलाह नहीं दी गई ।’’
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 27 नवंबर को मामले को महाराष्ट्र स्थानांतरित किए जाने का आदेश दिया था । इससे पहले सीबीआई ने कहा था कि गवाहों को धमकाया जा रहा है और गुजरात में स्वतंत्र तथा निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं है ।

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?