|
Friday, 09 November 2012 10:09 |
नयी दिल्ली (एजेंसी) दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल एक गैर सरकारी संगठन :एनजीओ: के मालिक के खिलाफ जबरन धन वसूली का मामला दर्ज किया है।
बताया जाता है कि इस व्यक्ति ने एक कार मैकेनिक का वेश्याओं के साथ गुप्त रूप से वीडियो बना लिया था । 53 वर्षीय मैकेनिक की शिकायत पर एनजीओ के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जो बसंत विहार में एक दुकान का मालिक है । अपने
एक बयान में मैकेनिक ने आरोप लगाया कि एनजीओ के मालिक ने उन्हें लड़कियां मुहैया करायी थी और फिर उनके साथ उसका वीडियो बना लिया। आरोपी ने मैकेनिक से कथित तौर पर 20 लाख रूपये की मांग की और रकम न मिलने पर मैकेनिक को बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी। मैकेनिक ने आरोप लगाया कि कुछ टीवी चैनलों के दो कर्मचारी भी जबरन धन वसूली में लिप्त थे और उन्होंने वीडियो के टीवी पर प्रसारण की धमकी दी थी।
|