मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
केजरीवाल ने सबूत के साथ आरोप लगाए: सिंह PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Friday, 09 November 2012 09:33

बक्सर (बिहार)। हाल में भ्रष्टाचार के संगीन मामलों का खुलासा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के अभियान का वीके सिंह ने समर्थन किया। पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने गुरुवार को कहा कि केजरीवाल ने आरोपों के समर्थन में पुख्ता सबूत पेश किए हैं। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाए हैं, वह पुख्ता सबूतों के साथ किए गए खुलासे हैं।’ उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के इन आरोपों की जांच किए जाने की दरकार है ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके। उम्र संबंधी विवाद के बीच सेनाध्यक्ष पद से हाल में रिटायर हुए सिंह ने गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का समर्थन किया लेकिन इसका हिस्सा बनने से इनकार किया।
किसी भी राजनीतिक दल का हिस्सा बनने के सवाल पर वीके सिंह ने कहा-लोकनायक जयप्रकाश नारायण किसी


भी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बने थे लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए लोगों का समर्थन किया। इससे 1974 में एक राजनीतिक क्रांति हुई थी। वीके सिंह भोजपुर जिले के आरा में ‘जवान किसान मोर्चा’ के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले बक्सर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
सिंह ने कहा कि वे अब किसानों, युवाओं और जवानों के बीच काम कर रहे हैं। वह जनजागरण अभियान चला रहे हैं। भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा-भविष्य में मेरा क्या कदम होगा, मैं इस बारे में आपको बताऊंगा।’ पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कोई भी आवाज उठाएगा, वह उसका समर्थन करेंगे। बाद में सिंह ने बक्सर में रहने वाले पूर्व सैनिकों के साथ एक बैठक की और उनसे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में शामिल होने को कहा।

 

Last Updated on Friday, 09 November 2012 09:42
 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?