मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
भाजपा ने खत्म किया जेपीसी का बहिष्कार, प्रधानमंत्री को बुलाने की मांग फिर उठाई PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 18:06

नई दिल्ली। भाजपा ने 2जी घोटाले की जांच के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति :जेपीसी: की बैठक का करीब ढाई महीने का बहिष्कार आज खत्म कर दिया। उसके सदस्य आज समिति की बैठक में शामिल हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं वित्त मंत्री पी चिदंबरम को तलब करने की मांग फिर उठाई।
जेपीसी की आज की बैठक शुरू होते ही यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यों ने मनमोहन और चिदंबरम को समिति के समक्ष तलब करने की मांग की। भाजपा की ओर यह मांग पूर्व कैबिनेट सचिव केएम चं्रदशेखर के बयान की पृष्ठभूमि में की गई है।
चं्रदशेखर ने जेपीसी को बताया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री को 2जी स्पेक्ट्रम के लिए लाइसेंस शुल्क को बढ़ाने का सुझाव देते हुए पत्र लिखा था ताकि सरकार के खजाने में 35 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जमा हो सके।
भाजपा सदस्यों ने बैठक के बाद


दावा किया कि जेपीसी के अध्यक्ष पीसी चाको  इस मामले में गवाहों की सूची पर चर्चा करने की खातिर विशेष बैठक बुलाने के सुझाव पर खुले मन से विचार करने पर सहमत थे।
खबर है कि डीएमके के टी शिवा जैसे कुछ सदस्यों ने मांग की कि पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को बतौर गवाह तलब किया जाए।
बैठक के दौरान उस समय तीखी बहस हुई जब कांग्रेस के सदस्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को गवाह के तौर पर बुलाया जाए।
भाजपा सदस्य जेपीसी की दो बैठकों से यह आरोप लगाते हुए बाहर आ गए थे समिति के प्रमुख पीसी चाको तानाशाही व्यवहार कर रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को तलब करने की मांग पर जोर देने पर कांग्रेस सदस्यों ने अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया।
जेपीसी में भाजपा के छह सदस्य यशवंत सिन्हा, जसवंत सिंह, धमे’्रद प्रधान, गोपीनाथ मुंडे, हरेन पाठक और रविशंकर प्रसाद हैं। (एजेंसी)

 
 

आप की राय

क्या 2014 लोकसभा चुनाव मे भाजपा की सत्ता मे वापसी हो पाएगी?