मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
किसानों के हितों के विषय को उठायेंगे अन्ना PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 18:02

गुवाहाटी। देश के कृषक समुदाय के उपेक्षा का शिकार होने का उल्लेख करते हुए गांधीवादी अन्ना हजारे ने आज कहा कि वह किसानों के हितों के विषय को उठाते हुए जनवरी से राष्ट्रव्यापी दौरा करेंगे।
टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई के कृषक मुक्ति संग्रमा की ओर से आयोजित रैली के दौरान अन्ना ने कहा, ‘‘ चुनाव आने वाले हैं.... मैं दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठकर सरकार को किसानों के लिए कानून बनाने या घर जाने के लिए कहूंगा।’’
उन्होंने हालांकि जंतर मंतर पर धरना शुरू करने के लिए कोई तारीख तय नहीं की।
उन्होंंने कहा कि देश में


विदेशी निवेश आने से किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं होने वाला है। अन्ना ने बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई की पहल का भी विरोध किया।
अन्ना ने कहा, ‘‘किसानों के कल्याण और प्रगति के लिए कानून एवं नीतियां नहीं बनाई जा रही हैं। हमें अभी तक आजादी नहीं मिली है। इसलिए दूसरा स्वतंत्रता संघर्ष शुरू करने की जरूरत है। लोगों को इसके लिए जेल जाने को तैयार रहना चाहिए। जेलों को पूरी तरह से भर दो, ताकि कोई स्थान नहीं बचे।’’
उन्होंने किसानों का संगठित होने और सरकार को अपने कल्याण के लिए कानून बनाने को मजबूर करने का आह्वान किया।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?