मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
केजरीवाल ने सबूत के साथ भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं : वी के सिंह PDF Print E-mail
User Rating: / 1
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 13:47

बक्सर। हाल में भ्रष्टाचार के संगीन मामलों का खुलासा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के अभियान का समर्थन करते हुए पूर्व सेनाध्यक्ष वी के सिंह ने आज कहा कि केजरीवाल ने आरोपों के समर्थन में पुख्ता सबूत पेश किये हैं।
सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के जो आरोप लगाये हैं वह पुख्ता सबूतों के साथ किये गये खुलासे हैं।’’
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के इन आरोपों की जांच किये जाने की दरकार है। ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके।
उम्र संबंधी विवाद के बीच सेनाध्यक्ष के पद से हाल में अवकाशग्रहण करने वाले सिंह ने गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा चलाये जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का समर्थन किया लेकिन इसका हिस्सा बनने से इनकार किया।
किसी भी राजनीतिक दल का हिस्सा बनने के सवाल पर वी के सिंह ने कहा , ‘‘


लोकनायक जयप्रकाश नारायण किसी भी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं बने थे लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए लोगों का समर्थन किया। इससे वर्ष 1974 में एक राजनीतिक क्रांति हुई थी।’’
वीके सिंह भोजपुर जिले के आरा में ‘जवान किसान मोर्चा’ के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना होने से पूर्व बक्सर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
सिंह ने कहा कि वह अब किसानों, युवाओं और जवानों के बीच काम कर रहे हैं। वह जनजागरण अभियान चला रहे हैं।
भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा , ‘‘ भविष्य में मेरा क्या कदम होगा मैं इस बारे में आपको बताउच्च्ंगा।’’
पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कोई भी आवाज उठाएगा,  वह उसका समर्थन करेंगे।
बाद में सिंह ने बक्सर में रहने वाले पूर्व सैनिकों के साथ एक बैठक की और उनसे भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में शामिल होने को कहा।

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?