मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
मनसे ने बीमार बाल ठाकरे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 13:39

मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की बिगड़ती सेहत के चलते राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पूजा अर्चना शुरू कर दी है ।
चूंकि मनसे में आने से पहले पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता और नेता मूल संगठन शिवसेना से जुड़े रहे हैं , इसलिए ठाकरे के प्रति विशेष स्नेह के चलते वे उनकी बिगड़ती हालत से अधिक चिंतित हैं । बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे ने मनसे का गठन किया था।
मनसे के एक विधायक ने बताया, ‘‘ मनसे पार्टी के करीब 50 लोगों ने पंढरपुर, तुलजापुर और अक्कालकोट जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों पर जाकर बालासाहेब के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की ।’’
ताजा घटनाक्रम की शुरूआत बाल ठाकरे


द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से की गयी अपील के बाद हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि वे लोग ‘‘उद्धव और आदित्य : बाल ठाकरे के पौत्र : का ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत ठीक नहीं है ।’’ खराब स्वास्थ्य के चलते पिछले माह पार्टी द्वारा आयोजित पारंपरिक दशहरा रैली में ठाकरे शामिल नहंी हुए थे ।
राज ठाकरे हाल ही में अपनी पत्नी शर्मिला के साथ उनका हालचाल पूछने के लिए उपनगरीय इलाके में स्थित ठाकरे के आवास ‘‘मातोश्री’’ गए थे ।
पिछले महीने राज तुरत फुरत उस अस्पताल में भी पहुंचे थे जहां उनके चचेरे भाई उद्धव दाखिल थे । उद्धव की जुलाई में एंजियोप्लास्टि हुई थी। वह उन्हें अपनी कार में ‘‘मातोश्री’’ लेकर आए थे । इससे इन अटकलों को भी हवा मिली थी कि दोनों भाई करीब आ रहे हैं ।

 
 

आप की राय

क्या दिल्ली पुलिस की तफ्तीश आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मास्टर माइंड तक पहुंच पाएगी?