मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
मेरठ के करनावल गांव में तीन बाइक सवार युवकों की गोलियां बरसाकर हत्या PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 13:38

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के करनावल गांव में बोलेरो सवार हमलावरों ने गोलियां बरसाकर बाइक सवार तीन युवकों की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने घटना के खिलाफ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का घेराव करके हंगामा किया।
पुलिस घटना को दो अपराधी गुटों के बीच चल रही आपसी गैंगवार से जोड़ कर देख रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सत्यनारायण ने बताया कि मृतक व्यक्तियों की पहचान भूरा उर्फ सत्यवीर :35: राजू उर्फ राजेन्द्र :25: संदीप :25: के रूप में हुयी है। तीनों मृतक करनावल गांव


के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि तीनों मृतक उद्यम सिंह गैंग से जुड़े थे। इनमें राजू शार्प शूटर था जिस पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि राजू खेकड़ा के चेयरमैन की हत्या के मामले में भी नामजद था। बुधवार को राजू इसी मामले में बागपत कचहरी से अपने दो साथियों के साथ बाइक से लौट रहा था, जब बोलेरो सवार हमलावरों ने गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी।     सत्यनारायण ने कहा कि पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गयी हैं और जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
 

आप की राय

क्या आपको लगता है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए?