मुखपृष्ठ
Bookmark and Share
गडकरी ने की आडवाणी से मुलाकात PDF Print E-mail
User Rating: / 0
PoorBest 
Thursday, 08 November 2012 12:17

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज जन्मदिन की बधाई देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की जो गडकरी के अध्यक्ष पद पर बने रहने से नाराज नजर आते हैं।
गडकरी ने आडवाणी से उनके घर पर मुलाकात की । दोनों के बीच 15 मिनट तक मुलाकात चली ।
इस मौके पर मौजूद दिल्ली भाजपा के नेता विजय जौली ने कहा, ‘‘जब गडकरी ने आडवाणी से मुलाकात की थी तो माहौल काफी सौहार्दपूर्ण था । गडकरी ने आडवाणी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया ।’’
मुलाकात ऐस समय हुई


जब भाजपा के भीतर गडकरी के अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर मतभेद चल रहे हैं । मंगलवार को पार्टी कोर ग्रुप की बैठक में गडकरी का यह कहकर समर्थन किया गया कि उन्होंने अपनी कंपनी के संचालन में ‘‘कानूनी या नैतिक रूप से कुछ भी गलत नहीं किया ।’’
हालांकि, आडवाणी कोर ग्रुप और महासचिवों की बैठक से अलग रहे क्योंकि वह गडकरी के पद पर बने रहने से नाराज नजर आते हैं ।
इस बीच, पार्टी कार्यकर्ता आज आडवाणी को उनके 85वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर एकत्र हुए ।
भाषा

 
 

आप की राय

क्या आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी?