|
Thursday, 08 November 2012 10:27 |
|
नई दिल्ली। भाजपा प्रमुख नितिन गडकरी पर अपनी कंपनियों के वित्तीय लेनदेन में गड़बरी के आरोपों के मामले में उनकी ओर से मध्यस्थता कर रहे राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ :आरएसएस: के विचारक गुरूमूर्ति ने आज गडकरी का समर्थन किया और कहा कि वह ‘‘कानूनी एवं नैतिक तौर पर’’ निर्दोष हैं।
आरएसएस के वित्तीय विशेषज्ञ और चार्टर्ड एकाउंटेंट एस गुरूमूर्ति ने गडकरी से जुड़ी कंपनी पूर्ति शुगर एंड पावर लिमिटेड के वित्तीय लेनदेन की समीक्षा कर एक रिपोर्ट पेश की है। उन्होंने आज ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैंने
कानूनी एवं नैतिक पहलुओं की जांच की। सवालों के घेरे में आईं 14 कंपनियां नागपुर समूह से संबंधित हैं, जिसने वर्ष 2004 में पूर्ति में निवेश किया और आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी।’’ गुरूमूर्ति ने लिखा, ‘‘इसलिए मैं आश्वस्त हूं कि काूननी तौर पर नितिन का इन 14 कंपनियों से कोई संबंध नहीं है। वह नैतिक तौर पर निर्दोष हैं क्योंकि नागपुर ने वर्ष 2003:04 में उनका स्वामित्व हासिल कर लिया था।’’ उन्होंने कहा कि पूर्ति समूह में निवेश करने वाली कंपनियां एक नागपुर समूह की हैं, जिसका कोई राजनैतिक संबंध नहीं है।
|
|
Last Updated on Thursday, 08 November 2012 10:45 |