|
Thursday, 08 November 2012 10:23 |
अहमदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्व हिन्दू परिषद के नेता अशोक सिंघल ने आज यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में मंच साझा किया।
उन्होंने शहर के बाहरी इलाके छारोड़ी के स्वामीनारायण गुरूकुल में
हिन्दू धर्म आचार्य सभा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन के सत्र में भाग लिया। तीनों नेताओं के साथ योग गुरू बाबा रामदेव भी थोड़े समय के लिए यहां आए। रामदेव इन दिनों योग शिविरों के सिलसिले में गुजरात का दौरा कर रहे हैं।
|